लखीसराय, सितम्बर 30 -- सूर्यगढ़ा। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम को लेकर बुधवार को रीजनल प्रोग्राम मैनेजर एके श्रीवास्तव ने प्रखंड के खासा राजपुर पंचायत के खासा ग्राम स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इनके साथ बीसीएम राजेश प्रमाणिक भी थे। रीजनल प्रोग्राम मैनेजर ने सीएचओ और एएनएम से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली एवं निर्देश दिए। इसके बाद खासा गांव के घर-घर का परिभ्रमण किया गया तथा एएनसी के बारे में पता लगाया गया। कुपोषित और अति कुपोषित के बारे में जानकारी ली गई। पोषाहार युक्त भोजन का निर्देश दिया गया। आगामी 30नवंबर तक इस कार्यक्रम के चलने की सूचना दी गई।इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता भी थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...