चाईबासा, सितम्बर 9 -- चाईबासा। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत प्रमुख प्रदर्शन संकेतक के आधार पर अप्रैल से जून 2026 की अवधि में पश्चिमी सिंहभूम जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले ने स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। केपीआई डैशबोर्ड के अनुसार, जिले में 6 से 59 माह आयु वर्ग के बच्चों के कवरेज में वृद्धि दर्ज की गई है। 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों के कवरेज में भी बढ़ोतरी हुई है। गर्भवती महिलाओं का कवरेज शत-प्रतिशत बना हुआ है, जबकि धात्री माताओं के कवरेज में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है । यह भी पढ़ें- Buxar News: 2 लाख 4 हजार लाभार्थियों के स्क्रीनिंग का लक्ष्य उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि,एनीमिया मुक्त भारत अभियान में प...