श्रावस्ती, सितम्बर 12 -- श्रावस्ती। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को प्राथमिक विद्यालय बगही में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। क्रियान्वयन भागीदार ग्रो वेल फाउंडेशन की ओर से आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में विद्यालय के 116 बच्चों का रक्त परीक्षण कर एनीमिया की स्थिति की जांच की गई। स्वयं सेवक धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने बच्चों का रक्त परीक्षण किया। कार्यक्रम में प्रधान शिक्षक कर्मवीर राणा, पूनम देवी समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। बड़ी संख्या में बच्चों ने स्वास्थ्य परीक्षण में भाग लिया। यह भी पढ़ें- Banka News: पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम व एनीमिया जांच शिविर आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...