चाईबासा, फरवरी 26 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम जिले में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इस दौरान एनीमिया मुक्त एप्लीकेशन के माध्यम से चिह्नित किए गए लाभार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ट्रैकिंग आईएफएससी पूरक जागरूकता एनीमिया के जैसे कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से इस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जो दो मार्च तक चलेगा। विभागीय निर्देशानुसार इस सप्ताह के दौरान चिह्नित किए गए एनीमिक लाभार्थियों को फॉलो अप टेस्ट किए जाने का निर्देश दिया गया है ताकि लाभार्थियों के वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त हो सके। उल्लेखनीय है कि एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह शुरू होने से पूर्व ही इसमें कार्य करने वाले 50 से अधिक कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है ताकि फिल्ड में किसी प्रकार की इन्हें समस्या न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...