भागलपुर, सितम्बर 11 -- गोराडीह, संवाददाता। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान को लेकर गुरुवार को जगदीशपुर अस्पताल से जागरूकता रथ रवाना किया गया। जिसे चिकित्सा प्रभारी डॉ. ब्रजभूषण मंडल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. मंडल ने बताया कि राज्य में यह विशेष अभियान 25 अगस्त से संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य एनीमिया की समय पर पहचान, जांच, उपचार और रोकथाम सुनिश्चित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...