बरेली, जून 30 -- बदायूं रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसूता की आपरेशन के बाद हालत बिगड़ गई। परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एनीमिया होने के बाद भी अस्पताल ने प्रसूता का आपरेशन कर दिया था। इस मामले में सीएमओ ने जांच कमेटी गठित की है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुभाषनगर के रहने वाले नितिन सक्सेना ने सोमवार को सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह से लिखित शिकायत की। उनके मुताबिक, गर्भवती पत्नी पूजा सक्सेना को बीते 12 जून को बदायूं रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यह भी पढ़ें- मरीजों को निजी अस्पताल भेजने की जांच करेगी तीन सदस्यीय कमेटी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उनकी पत्नी का हीमोग्लोबिन 6.7 ग्राम था, जो गंभीर स्थिति थी। आरोप है कि इसके बावजूद बिना पर्याप्त...