पटना, अगस्त 28 -- बिहार में एनीमिया (शरीर में खून की कमी) की समस्या को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत राज्यभर में करीब एक करोड़ 20 लाख 82 हजार 500 लोगों तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है। विभाग के मुताबिक अभियान में बचपन से लेकर मातृत्व तक एनीमिया की पहचान और बचाव पर ध्यान दिया जाएगा। इसके तहत आयरन-फोलिक अम्ल की पूर्ति, पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल, कृमि नियंत्रण, एनीमिया के दूसरे कारणों की पहचान और रोकथाम, खान-पान की आदतों में सुधार, एनीमिया का इलाज और एनीमिया की जांच को लेकर कार्यक्रम चलेंगे। उम्र के अनुसार बच्चों और महिलाओं को आयरन-फोलिक अम्ल का सिरप और अलग-अलग रंगों की गोलियां दी जाएंगी। विभाग ने बताया कि अभियान के लिए राज्य के सभी 38 जिलों का अलग-अलग लक्ष्य निर्धारि...