सासाराम, सितम्बर 13 -- सासाराम, एक संवाददाता। एनीमिया मुक्त भारत अभियान में लक्ष्य से पीछे चल रहे स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। सदर प्रखंड के आठ स्वास्थ्य संस्थानों में एनीमिया जांच की उपलब्धि 25 फीसदी से कम मिलने पर वहां कार्यरत एएनएम और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) का मानदेय रोकने का आदेश दिया गया है। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप जांच पूरी करने और स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर उसकी इंट्री होने के बाद ही मानदेय जारी किया जाएगा। विभाग की कार्रवाई से संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें- Munger News: कार्य में कोताही पर गाज: सीएस ने रोका वेतन, कई चिकित्सा पदाधिकारियों को शोकॉज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...