रुडकी, फरवरी 23 -- लक्सर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर में आशा कार्यकत्रियों द्वारा एनीमिया मुक्त भारत की रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो आशा कार्यकत्रियों, आशा फैसिलिटेटर द्वारा प्रतिभाग किया गया। लक्सर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं और गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचने के लिए एनीमिया मुक्त भारत प्रोग्राम चलाया जा रहा है। रैली को चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सैयद रफी अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जन जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए घर घर जाकर लोगों को समझाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...