औरंगाबाद, मई 20 -- शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसे अक्सर लोग सामान्य कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। खासकर किशोरियों और महिलाओं में यह समस्या तेजी से बढ़ रही है। रेफरल अस्पताल कुटुंबा में हाल ही में 15 वर्षीय एक किशोरी का मामला सामने आया, जो कई दिनों से कमजोरी, चक्कर और गिरने जैसी परेशानी से जूझ रही थी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच में उसका हीमोग्लोबिन मात्र 6.4 ग्राम पाया गया। चिकित्सकों ने इसे गंभीर एनीमिया मानते हुए तत्काल इलाज शुरू किया। डॉक्टरों ने आयरन की कमी दूर करने के लिए विशेष इंजेक्शन फेरस कार्बोक्सी माल्टोज को नॉर्मल सलाइन के साथ दिया। उपचार के बाद किशोरी की हालत में तेजी से सुधार हुआ। 14 दिन बाद दोबारा जांच में उसका हीमोग्लोबिन बढ़कर 9.2 ग्राम हो गया। चिकित्सक...