रुडकी, फरवरी 17 -- लक्सर, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लक्सर क्षेत्र में मंगलवार को सभी उपकेंद्र, आयुष्मान व आरोग्य केन्द्रो पर एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम चलाया गया। इसके तहत लोगों को एनीमिया के बारे में जागरूक किया गया। सीएचसी के प्रभारी डॉ. सैयद रफी अहमद ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय के सभी केंद्र, आयुष्मान, आरोग्य केंद्र पर एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत एनीमिया के प्रति लोगों को जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत निशुल्क जांच कर दवाएं मुफ्त दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को भी टीकाकरण किया जाएगा, ताकि उन में उम्र के बदलाव के दौरान एनीमिया की कमी ना हो। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सैयद रफी अहमद, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक आशीष शर्मा, सोहनलाल, रेनू चौहान, पूनम वर्...