फरीदाबाद, मई 30 -- - स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर लगाए जाएंगे जांच शिविर यह भी पढ़ें- एनीमिया के खिलाफ कल से विशेष अभियान चलेगा फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जिले में खून की कमी यानी एनीमिया की समस्या से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कल से 30 जून तक एनीमिया उन्मूलन माह अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान जिले में करीब 1.91 लाख लाभार्थियों की एनीमिया जांच की जाएगी। जांच के साथ जरूरतमंद लोगों को आयरन-फोलिक एसिड (आईएफए) की गोलियां, पोषण संबंधी परामर्श और आवश्यक उपचार भी उपलब्ध कराया जाएगा।एनीमिया वर्तमान समय में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है एनीमिया वर्तमान समय में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। शरीर में पर्याप्त मात्रा में हीमोग्लोब...