भभुआ, फरवरी 12 -- राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाहरणालय में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित महिलाओं की हीमोग्लोबिन, बीपी, ब्लड शुगर व सामान्य जांच की गई (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में एनीमिया जांच सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम नितिन कुमार सिंह व डीडीसी दिव्या शक्ति ने संयुक्त रूप से किया। जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह शिविर महिला विकास निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त रूप से किया गया। शिविर का उद्देश्य महिलाओं में एनीमिया (रक्ताल्पता) की समय पर पहचान, उपचार एवं जागरूकता बढ़ाना है। शिविर में महिलाओं के हीमोग्लोबिन, बीपी, ब्लड शुगर आदि की जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श एवं पोषण संबंधी जान...