मेरठ, जुलाई 20 -- UP News: यूपी के मेरठ में युवक की सांप से डसवाकर मार डालने के मामले में हर दिन नया-नया खुलासा हो रहा है। जानकारी के मुताबिक दामिनी ने शादी की सालगिरह पर ही अतुल के कत्ल की सुपारी दी थी। एक ड्राइवर को बड़ी रकम का लालच देकर कार से उड़ाने की साजिश रची, लेकिन अतुल बच गया। इसके बाद सांप से डसवाने की साजिश रची गई। 5 लाख रुपये में बातचीत तय की गई और 15 हजार रुपये सांप लाने के लिए एडवांस दिए। इससे पहले दो जून को जन्मदिन पर एक्सीडेंट कराने की प्लानिंग की गई। इन बातों का खुलासा तुषार और दामिनी से पूछताछ में हुआ है। दरअसल, दामिनी और तुषार ये बातें फोन पर नहीं करते थे और मिलकर ही प्लानिंग करते थे। ऐसे में दोनों के बयानों के आधार पर पुलिस घटना को जोड़कर देख रही है। दामिनी और अतुल की शादी की सालगिरह 27 जून को थी। अतुल ने अपने इंस्टाग्...