नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump पर बना एक एनिमेशन वीडियो, यूट्यूब को इतना नागवार गुजरा कि कंपनी ने वीडियो को हिंसक कंटेंट बताते हुए पूरा चैनल ही बैन कर दिया। इस समय, अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जमके युद्ध चल रहा है, और जंग के बीच Explosive Media का एक वीडियो चर्चा में आ गया है। यह ग्रुप AI का इस्तेमाल करके ऐसे लेगो वीडियो (Lego videos) बनाता है, जिनके जरिए वह डोनाल्ड ट्रंप को ट्रोल करता है और ईरानी पक्ष को आगे बढ़ाता है। माना जा रहा है कि एक्सप्लोसिव मीडिया का संबंध ईरान से है और शायद इसमें ईरानी कंटेंट क्रिएटर्स ही काम करते हैं। अब, यूट्यूब ने इस चैनल को बैन कर दिया है।यूट्यूब ने वीडियो को माना हिंसक शुक्रवार को एक्सप्लोसिव मीडिया ने बताया कि यूट्यूब ने उसके चैनल को सस्पेंड कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि इसक...