कटिहार, अप्रैल 7 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि शहरी सहित ग्रामीण इलाकों के लोग कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। नगर निगम द्वारा आवारा कुत्तों को पकड़ घनी आबादी वाले इलाके से दूर कहीं छोड़े जाने को लेकर न तो पर्याप्त संसाधन है और न ही इसको लेकर अब तक किसी तरह की पहल की गई है। आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए निगम क्षेत्र में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर खोले जाने की योजना को स्वीकृति पूर्व में ही मिल चुकी है।नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि एबीसी सेंटर के लिए वार्ड 21 व 22 के अंतर्गत दो एकड़ जमीन चिह्नित भी किया गया है। बर्थ कंट्रोल संटर संचालित करने को लेकर हाल ही में इच्छुक लोगों या संस्था द्वारा ओपेन टेंडर के माध्यम से निविदा आमंत्रित की गई थी। नगर आयुक्त ने बताया कि ओपेन टेंडर में किसी ने भाग लिया। पुन: बर्थ कंट्रोल सेंटर ...