मैनपुरी, अगस्त 24 -- अजीतगंज स्थित चौधरी सूरज सिंह महाविद्यालय में 10 दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों से सीनियर व जूनियर एनसीसी कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। कैंप के चौथे दिन कमांडेट ऑफीसर कर्नल नीरज सिंह व सूबेदार मेजर दरिया सिंह द्वारा कैडेट्स को आर्मी के रैंक बेजेस के बारे में जानकारी दी गई। प्रत्येक रैंक की पहचान उनके महत्व व सेना में उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कैडेट्स को बताया कि वह एनसीसी प्रशिक्षण के माध्यम से अनुशासन व नेतृत्व क्षमता को विकसित कर भविष्य में भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.