बेगुसराय, फरवरी 8 -- बेगूसराय। आरजेडी इंटर कॉलेज में खुशियों की लहर तब दौड़ गई जब कॉलेज की 22/9 एनसीसी सेकंड अफसर रोशनी कुमारी को वर्ष 25-26 अंतर्गत एडीजी अवार्ड सेरेमनी में उत्कृष्ट मेडल से नवाजा गया। यह मेडल बिहार व झारखंड डायरेक्ट के मेजर जनरल अमनदीप सिंह बजाज के द्वारा दिया गया। यह मेडल पूरे साल एनसीसी में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। सेकंड अफसर रोशनी कुमारी एक दृढ़कर्तव्य कर्मठ ईमानदार एनसीसी अफसर है। इनकी कर्मठता से एनसीसी में प्रत्येक वर्ष कैडेट आरडीसी और थल सैनिक कैंप में भाग लेने दिल्ली जाते है। इस वर्ष आरडीसी कैम्प में महाविद्यालय के योगी कुमार गुप्ता ने भाग लिया। उसे एडीजी ने प्रशंसा पत्र दिए। बताया गया कि 9 बिहार बटालियन एनसीसी बरौनी के दो और कैडेट हर्ष कुमार और केशव कुमार को भी प्रशंसा पत्र दिये गये।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.