मथुरा, जून 20 -- मथुरा। सामवेद गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल, वृन्दावन में आयोजित 11 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन विभिन्न प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रातःकालीन सत्र में शारीरिक व्यायाम, ड्रिल परीक्षण, हथियार प्रशिक्षण तथा चयनित टीएससी कैडेटों को बाधा प्रशिक्षण, मानचित्र अध्ययन एवं टेंट लगाने का अभ्यास कराया गया। दिवस का मुख्य आकर्षण लिखित परीक्षा एवं लेफ्टिनेंट कपिल कौशिक के निर्देशन में आयोजित फ्लैग क्षेत्र प्रतियोगिता रही, जिसमें कैडेटों ने अनुशासन, एकता और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। लेफ्टिनेंट अशोक कुमार एवं राजकुमार ने संचार कौशल विषय पर व्याख्यान दिया। मध्याह्न सत्र में केनरा बैंक के अमित चतुर्वेदी ने बैंकिंग सुरक्षा एवं साइबर धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी देते हुए आपात...