मेरठ, मई 27 -- 73 यूपी बटालियन एनसीसी, मवाना के तत्वावधान में कृषक इंटर कालेज परिसर में संचालित एनसीसी शिविर में कैडेट्स को विभिन्न सैन्य विषयों व व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रातकालीन सत्र में कैडेट्स ने बेड टी एवं मॉर्निंग मस्टर में सहभागिता की। चयनित कैडेट्स को ऑब्स्टेकल प्रेक्टिस कराई गई, जबकि अन्य कैडेट्स ने पीटी एवं ड्रिल ग्राउंड पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके पश्चात कैडेट्स को आर्म्ड फोर्सेज, सीएपीएफ एवं पुलिस फोर्स के विषय में जानकारी दी गई। टोपोग्राफिकल फॉर्म्स, सेक्शन फॉर्मेशन एवं इन्फैंट्री वेपन्स पर भी व्याख्यान आयोजित किए गए। कैडेट्स को आरटी प्रोसीजर, कम्युनिकेशन एवं रेडियो सेट परिचय का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। दोपहर के सत्र में एसएसबी प्रक्रिया पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें क...