हापुड़, जून 1 -- नगर के शाहपुर रोड स्थित देव मैमोरियल पब्लिक स्कूल सोमवार को 38 यू.पी.बटालियन, एन.सी.सी.के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत एन.सी.सी.कैडेट्स के दृष्टिकोण को विकसित करने के उद्देश्य से राष्ट्र निर्माण व नेतृत्व कौशल के विकास से संबंधित विषय पर कारगिल योद्धा परमवीर चक्रविजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव का संवाद एवं व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल वैजयंत शारदा ने कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान का उद्देश्य युवा अधिकारियों और कैडेट्स को नेतृत्व कौशल से सम्पन्न करना और उनमें बेहतर नेतृत्व क्षमता राष्ट्र प्रेम से ओत-प्रोत करना है। कारगिल योद्धा परमवीर चक्रविजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने कारगिल युद्ध की स्मृतियों को साझा करते हुए कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने अपने सैन्य जीवन एवं राष्ट्रसेवा के अ...