रांची, जून 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज, रांची में 3 झारखंड बटालियन एनसीसी के तहत आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को कैडेटों के लिए विभिन्न प्रशिक्षण व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। दिन की शुरुआत शारीरिक प्रशिक्षण (पीटी) सत्र से हुई। इसके बाद कैडेटों ने ड्रिल, फायर एंड मूव कैप्सूल और तेज चाल से मुड़ना, अभ्यास में भाग लेकर अपने सामरिक व समन्वय कौशल को निखारा। लैंगिक संवेदनशीलता, बाल सुरक्षा, आरटीआई, आरटीसी और मानचित्र अध्ययन पर आयोजित सत्रों ने उनकी सामाजिक जागरुकता व नेतृत्व क्षमता को मजबूत किया। भारत-पाक युद्ध, कारगिल युद्ध, फील्ड सिग्नल्स और परमवीर चक्र विजेताओं पर व्याख्यानों ने कैडेटों में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना को प्रोत्साहित किया। यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेटों को दिया गया परेड...