सहारनपुर, जुलाई 4 -- सहारनपुर। 83 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी की ओर से बेरी जमालपुर में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-260 के तीसरे दिन की शुरुआत योगाभ्यास और पीटी परेड के साथ हुई। कैंप कमांडेंट कर्नल एनएस मान ने कैडेटों को शिविर में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी देते हुए आगामी गतिविधियों के लिए पूरी लगन और मेहनत से तैयारी करने का आह्वान किया। डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल तनय कोटियाल ने अनुशासित प्रशिक्षण की सराहना करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। शिविर संचालन में एडजुटेंट कैप्टन दुर्गेश राज मोहन, लेफ्टिनेंट आशीष कुमार, लेफ्टिनेंट सुधीर कुमार, द्वितीय अधिकारी विनय चंद, द्वितीय अधिकारी अमित कुमार, सूबेदार सतीश शर्मा, सूबेदार यू. बहादुर आले, सूबेदार नछत्तर सिंह, हवलदार सोहन लाल, नरेंद्र कुमार, गोविंद थापा, जसवी...