मेरठ, अप्रैल 26 -- आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में 72 यूपी बटालियन एनसीसी ग्रुप मुख्यालय मेरठ द्वारा एनसीसी मेगा एल्युमिनी मीट 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया। एनसीसी ऑफिसर डॉक्टर विजयपाल सांवरयिा ने बताया कि एनसीसी मेगा एल्युमिनी मीट 2026 कार्यक्रम में 1980 बैच से लेकर 2025 तक के पूर्व कैडेट्स एवं सैन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। विद्या कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के एनसीसी कैडेट्स द्वारा मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर पदम सिंह जांगू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कार्यक्रम में मेरठ पब्लिक स्कूल, गार्गी गर्ल्स स्कूल, जेपी एकेडमी और ब्रेंज स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी। पूर्व कैडेट्स ने मंच पर अपने अनुभव सांझा करते हुए वर्तमान कैडेट्स को प्रोत्साहित किया।मुख्य अतिथि ने ब्रिगेडियर पदम सिंह जांगू ने एनसीसी एल्युमिनी को स्मृति चिन्ह...