गिरडीह, सितम्बर 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। आर के महिला कॉलेज में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में नामांकन के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें करीब 91 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया का उद्देश्य अनुशासित एवं योग्य छात्राओं का चयन कर उनमें राष्ट्रसेवा, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना विकसित करना है। चयन के दौरान छात्राओं की शारीरिक दक्षता, सामान्य ज्ञान, मानसिक क्षमता एवं व्यक्तित्व का आकलन किया गया। इस अवसर पर 22 झारखंड बीएन एनसीसी, हजारीबाग से सूबेदार बलबिंदर सिंह, सूबेदार नरेंद्र राणा और हवलदार सनी देओल ने एनसीसी के महत्व और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में एकता, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्राचार्य ड...