कन्नौज, जुलाई 2 -- ठठिया संवाददाता। आदर्श इंटर कॉलेज, ठठिया के तीन एनसीसी कैडेट्स का विशेष सैन्य तकनीक प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ है। तीनों कैडेट 2 जुलाई से झांसी में आयोजित होने वाले 10 दिवसीय विशेष सैन्य तकनीक प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करेंगे। विद्यालय के कैडेट मन्नू, देव त्रिपाठी कक्षा-9 तथा शिवानी कक्षा-10 ने 17 से 27 मई तक कानपुर में आयोजित 182 कैट्स एनसीसी कैंप में निशानेबाजी, अनुशासन, कर्मठता, साहस और उत्कृष्ट प्रदर्शन से अधिकारियों को प्रभावित किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर तीनों का चयन झांसी में आयोजित विशेष सैन्य तकनीक प्रशिक्षण के लिए किया गया है। इससे पहले भी तीनों कैडेट्स ने 22 जून से 1 जुलाई तक झांसी में आयोजित फायरिंग कैंप में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। लगातार दूसरी बार चयन होने से विद्यालय और ...