एनसीसी में चयन के लिए 56 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
जौनपुर, अगस्त 18 -- महराजगंज। अमरनाथ द्विवेदी इंटर कॉलेज त्रिवेणीनगर विझवट परिसर में एनसीसी सीनियर डिवीजन कैडेट्स के चयन के लिए शारीरिक परीक्षण कराया गया। 40 सीटों के लिए 56 छात्र-छात्राओं ने चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। 96 यूपी बटालियन के सूबेदार मेजर जसपाल सिंह, सीएचएम फिलिस ओनर, सीनियर क्लर्क मुकेश कुमार और एनओ शनी कुमार की देखरेख में अभ्यर्थियों का फिजिकल कराया गया। चयन प्रक्रिया में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य अमित कुमार दुबे ने बताया कि एनसीसी सीनियर डिवीजन के लिए विद्यालय में 40 सीट निर्धारित हैं। चयन अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम अगस्त के अंतिम सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- टीएनबी कॉलेज में 22 को एनसीसी का नामांकन ट्रायल
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.