नैनीताल, अप्रैल 14 -- नैनीताल, संवाददाता। बीते दिनों रुड़की में संपन्न हुए एनसीसी मिनिस्ट्रीयल अधिकारी एवं कर्मचारी सर्विस एसोसिएशन उत्तराखंड के तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन में नैनीताल एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नवीन सिंह ढैला को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।80 बटालियन एनसीसी पिथौरागढ़ के भुवन भास्कर बिष्ट सहसचिव और 78 बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के जावेद अहमद कोषाध्यक्ष चुने गए। अधिवेशन में नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत, हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। अधिवेशन में संगठन को और मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- एनसीसी मिनिस्ट्रियल एसोसि...