कौशाम्बी, अगस्त 22 -- डॉ. एएच रिजवी डिग्री कॉलेज करारी में शनिवार को 17 यूपी बटालियन एनसीसी प्रयागराज के तत्वावधान में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें कॉलेज के 89 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्धारित मानकों के अनुसार कुल 58 छात्र-छात्राओं का एनसीसी कैडेट के रूप में चयन किया जाएगा। कॉलेज के एनसीसी एएनओ डॉ. मोहित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इससे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा मिलता है। प्राचार्य डॉ. एमएस तौफीक एवं बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश सक्सेना ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में एनसीसी की शुरुआत यह भी पढ़ें- एनसीसी प्रशिक्षण केंद्र का कर्नल ने किया निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...