प्रयागराज, सितम्बर 3 -- नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, जमुनीपुर में सत्र 2026-27 के लिए 15 यूपी बटालियन एनसीसी के नेतृत्व में भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई। प्रवेश एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण में 114 अभ्यर्थियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ प्रतिभाग किया। भर्ती बोर्ड में सूबेदार महेन्द्र सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ नायब सूबेदार अनिल सिंह, बीएचएम कृष्ण कुमार बस्नेत एवं जीसीआई वर्षा केशरवानी ने निर्धारित मानकों के आधार पर अभ्यर्थियों का परीक्षण एवं मूल्यांकन किया। प्रक्रिया विश्वविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. कृपा शंकर यादव और ट्रेनर मयंक कुमार के समन्वय में हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी सहयोग दिया। जमुनीपुर परिसर के निदेशक डॉ. आलोक कुमार मिश्रा, मुख्य कुलानुशासक डॉ. संतेश्वर मिश्र, डॉ. स्वप्निल त्रिपाठी एवं डॉ. धर्मेंद्र कु...