एनसीसी भर्ती में छात्राओं ने दिखाया उत्साह, श्रेया का टीएससी के लिए चयन
कन्नौज, अगस्त 19 -- गुगरापुर। रघुराज नगर स्थित डिग्री कॉलेज में बुधवार को एनसीसी भर्ती प्रक्रिया के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। चार यूपी गर्ल्स बटालियन, फतेहगढ़ के तत्वावधान में हुई भर्ती प्रक्रिया में छात्राओं की शारीरिक क्षमता परखी गई। इसी दौरान कॉलेज की एनसीसी कैडेट श्रेया के थल सैनिक कैंप (टीएससी), नई दिल्ली के लिए चयन की जानकारी दी गई। उनकी उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित भी किया गया। भर्ती प्रक्रिया कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विजेंद्र शारदा की देखरेख में पूरी कराई गई। एनसीसी जीसीआई पायल और प्रियंका ने अभ्यर्थियों की लंबाई और वजन का मापन किया। हवलदार मुजफ्फर खान ने फुट इम्प्रेशन लेने के साथ आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कराई। यह भी पढ़ें- राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 53 एनसीसी कैडेट्स का हुआ नामांकन भर्ती में शामिल छात्राओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.