महाराजगंज, जुलाई 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज आनंदनगर में 102 बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी) एवं थल सेना कैंप का शुभारंभ हुआ। शिविर में महराजगंज जिले के 10 महाविद्यालयों के एनसीसी कैडेट उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर का उद्घाटन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जयशंकर चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति और समाज सेवा की भावना विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि एनसीसी देश की दूसरी रक्षा पंक्ति है, जो आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

एनसीसी के प्रशिक्षण के विषय लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा ने बताया कि शिविर के दौरान कैड...