मुजफ्फर नगर, मई 25 -- मुजफ्फरनगर डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित हो रहे एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन रविवार को गतिविधियों की शुरुआत 82 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल प्रवीण भाल के उद्घाटन भाषण के साथ हुई। उन्होंने सभी कैडेट्स को प्रशिक्षण की हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी की विभिन्न गतिविधियां न केवल अनुशासन सिखाती हैं, बल्कि कैडेट्स के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में भी मील का पत्थर साबित होती हैं।शिविर के पहले सत्र में कैडेट्स के लिए विशेष तकनीकी कक्षाएं आयोजित की गईं, जिसमें मुख्यत शस्त्र प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट-बैटल क्राफ्ट और सैन्य संचार के प्रकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका न...