गाजीपुर, मई 16 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में 91 यूपी बटालियन एनसीसी मुगलसराय द्वारा स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल, बनपुरवा रमना वाराणसी में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शनिवार को अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला। शिविर में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लगभग 550 कैडेट भाग ले रहे हैं। कैंप कमांडेंट कर्नल अमर सिंह (सेना मेडल) ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सबसे सशक्त मंच है। यह संगठन युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करता है। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य कैडेटों को कठिन परिस्थितियों में कार्य करने के लिए तैयार करना है। यह भी पढ़ें- एनसीसी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम: प्राचार्य...