कोडरमा, अप्रैल 20 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि बागीटांड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक, कोडरमा के प्रांगण में 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कैडेटों का चल रहे दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन की शुरुआत उत्साह और जोश के साथ हुई। सुबह कैडेट्स ने वार्म-अप, स्ट्रेचिंग व ड्रिल के साथ दिनचर्या की शुरुआत की। दिन का मुख्य आकर्षण ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की आध्यात्मिक गुरु जूली बहन जी का मेडिटेशन सत्र रहा। शिविर के सफल संचालन में सूबेदार चंपा मुर्मू, सूबेदार चंद्रहास, सूबेदार एस. एन. हेंब्रम, सूबेदार जतरू तिर्की, ट्रेनिंग एनजीओ सुधीर मिश्रा, हवलदार दीपक कुमार, हवलदार अजीत कुमार, हवलदार विकास कुमार सिंह, बटालियन के प्रधान सहायक राजेश कुमार, सहायक रणधीर कुमार, सहायक सिद्धार्थ कुमार, सहायक दिग्विजय कुमार व एलडीसी सोहित कुमार सिंह आदि सक्...