एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का ग्रुप कमांडर ने किया निरीक्षण
गोरखपुर, मई 21 -- पीपीगंज/अकटहवा हिटी। पीपीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय जंगल अगही में एनसीसी के गोरखपुर ग्रुप एवं 46 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में संचालित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जा रही है। बुधवार को शिविर के आठवें दिन गोरखपुर ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर परिमल भारती ने निरीक्षण किया। उनके आगमन पर कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रुप कमांडर ने फ्लैग एरिया, टेंट व्यवस्था तथा बट फाइटिंग के प्रदर्शन का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने कुकिंग एरिया, लाइन एरिया और फायरिंग रेंज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कैम्प दरबार में ब्रिगेडियर परिमल भारती ने कैडेट्स को देशभक्ति का संदेश देते हुए सेना में अधिकारी बनने के विभिन्न अवसरों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने कैडेट्स को नेशन फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.