उन्नाव, अगस्त 22 -- बांगरमऊ। रसूलपुर रूरी गांव स्थित श्री विशम्भर दयाल त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को 57 यूपी बटालियन एनसीसी, उन्नाव के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रजत पांडेय ने एनसीसी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं, कैडेट्स की गतिविधियों और अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्राचार्य डॉ. कृष्ण कान्त दुबे और एनसीसी सीटीओ डॉ. रजनीश कुमार ने एनसीसी इकाई की प्रगति, कैडेट्स की उपलब्धियों, प्रशिक्षण गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। प्राचार्य ने बताया कि एनसीसी के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा और व्यक्तित्व विकास की भावना विकसित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान सूबेदार मेजर नवीन कुमार, सूबेदार केएम तिवारी और जीएसआई सुश्री प्रगति शर्म...