पूर्णिया, मार्च 12 -- हरदा, एक संवाददाता।पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदा की एनसीसी पदाधिकारी पूर्णिमा को सेकंड अफसर के पद पर प्रोन्नति मिलने पर विद्यालय परिवार और कैडेटों में खुशी की लहर दौड़ गई है। 4 बिहार गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आर. रवि शंकर ने आयोजित समारोह में उन्हें सेकंड अफसर के रैंक के लिए प्रोन्नति प्रदान की। इस अवसर पर बटालियन की ओर से विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। बताया गया कि एनसीसी पदाधिकारी पूर्णिमा ने वर्ष 2022 में प्री-कमीशन कोर्स गोल्ड मेडल के साथ पूरा किया था। इसी वर्ष उनका चयन गणतंत्र दिवस परेड, दिल्ली में पदाधिकारी के रूप में हुआ था। अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन करने के लिए उन्हें वर्ष 2023 के गणतंत्र दिवस समारोह में डायरेक्टर जनरल कमेंडे...