रुडकी, दिसम्बर 5 -- रुड़की, संवाददाता। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में नौ सेना दिवस के उपलक्ष्य में कॉलेज की नेवल विंग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नेवल विंग के कैडेटों ने परेड तथा रैली भी निकाली। साथ ही पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रधानाचार्य सुबोध कुमार ने एनसीसी कैडेटों को नौ सेना दिवस से जुड़ी जानकारी दी। दिवस का महत्व बताया। बच्चों सेना के प्रति प्रोत्साहित किया। विद्यालय की एनसीसी नेवल विंग की एएनओ थर्ड ऑफिसर दीपा कौशिक ने नौ सेना किस प्रकार से देश की रक्षा करती है, इसके बारे में बताया। इसके बाद उनके नेतृत्व में एनसीसी नेवल विंग के 75 कैडेटों ने परेड की और रैली निकाली। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर विद्यालय पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी हुई। इसमें उत्साह क...