मेरठ, मई 15 -- जनता आदर्श इंटर कॉलेज कपसाड़ में शुक्रवार को एनसीसी सत्र 2026-27 के लिए जूनियर डिवीजन में छात्र-छात्राओं के चयन की प्रक्रिया आयोजित की गई। कार्यक्रम में 70 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सौरभ डिमरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। विद्यालय परिसर में बनाए गए नए एनसीसी कार्यालय का कर्नल सौरभ डिमरी ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डॉ. मंजू देवी ने अतिथियों का स्वागत किया। चयन प्रक्रिया के दौरान सूबेदार मेजर संजय कुमार, सुबेदार अमित कुमार शर्मा, हवलदार विकास यादव, जीसीआई पूजा तोमर भी मौजूद रहीं। विद्यालय के एनसीसी प्रभारी मुनीराम सिंह (सीनियर डिवीजन) और यशपाल सिंह (जूनियर डिवीजन) ने कार्यक्रम संचालन में सहयोग किया। यह भी पढ़ें- 350 छात्रों में एनसीसी के लिए 50 छात्रों का चयन इस मौके प...