मेरठ, नवम्बर 30 -- एनसीसी ग्रुप मुख्यालय मेरठ द्वारा शनिवार को 78वां एनसीसी दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि मेरठ ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पदम सिंह सेना मेडल रहे। विद्या कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की कैडेट तानिया और रिया पायलेटिंग करते हुए मुख्य अतिथि को मंच तक लेकर पहुंचीं। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय मेरठ के अंतर्गत आने वाली विभिन्न बटालियन में पूरे वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडेट्स को ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पदम सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संचालन सीनियर अंडर ऑफिसर प्रशस्ति और कैडेट रेनुद्ध गौतम ने किया। ब्रिगेडियर पदम सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। ये कैडेट्स मेरठ ग्रुप मुख्यालय की शान हैं। कार्यक्रम में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय मेरठ के ट्रेनिंग ऑफिसर लेफ्टीनेंट कर्नल संजय सिंह, एनसीसी आफि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.