कोडरमा, सितम्बर 15 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। बागीटांड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा में ग्रुप मुख्यालय हजारीबाग एनसीसी के मार्गदर्शन व 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा के तत्वावधान में दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पारस लिम्बू, कीर्ति चक्र के कुशल नेतृत्व में यह दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। शिविर में कोडरमा जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से लगभग 600 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं। कैडेट्स शिविर में पूर्ण अनुशासन, समर्पण और टीम भावना के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें व प्रत्येक गतिविधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रयास करें। उन्होंने शिविर की सभी गतिविधियों व प्रतियोगिताओं के सफल और अनुशासित संचालन के लिए सभी अधिकारियों एवं स्टाफ को आवश्यक दिशा-न...