सीवान, जनवरी 10 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में जिला परिवहन विभाग के बैनर तले एक जनवरी से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के डीएवी पीजी कॉलेज, आर्य कन्या हाई स्कूल व डीएवी हाई स्कूल में सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरुकता अभियान के तहत नौवें दिन परिवहन विभाग ने कार्यक्रम आयोजित किया। सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरुकता अभियान के तहत जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से एनसीसी व स्काउट गाइड के साथ जागरुकता रैली निकाली गई। जागरुकता रैली में एनसीसी कैडेट व स्काउट गाइड हाथों में तख्तियां लिए सड़क सुरक्षा से संबंधित स्लोगनों को प्रदर्शित किए। इसके उपरांत सभी को सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ दिलाई गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.