गंगापार, अप्रैल 30 -- एनसीसी की कमान अधिकारी ने विद्यालय में चल रहीं एनसीसी कैडेटों की गतिविधियों के साथ अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। फूलपुर नगर पंचायत स्थित गोमती इंटर कालेज में एनसीसी हेडक्वार्टर से संबद्ध 15 यूपी बटालियन की कमान अधिकारी कर्नल ऋतु श्रीवास्तव रावत ने निरीक्षण किया। जिनका विद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने स्वागत किया। उन्होंने अभिलेखों की जांच की। बाद में एनसीसी कैडेटों को भविष्य का राष्ट्ररक्षक बताया। साथ ही बालिकाओं को भी अच्छी संख्या में इसमें शामिल होने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य व एएनओ लेफ्टिनेंट बालेंद्र कुमार मिश्रा, पूर्व कैप्टन सीपी सिंह, शाश्वत ओझा, सूबेदार मेजर सुरेन्द्र, नायब सूबेदार अनिल सिंह, हवलदार संदीप, राजेश पाठक, डा. गन्गेन्द्र तिवारी, सोनू सिंह, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...