अल्मोड़ा, सितम्बर 2 -- सीएस सनवाल, भिकियासैंण। अटल उत्कृष्ट जीआईसी भिकियासैंण जूनियर विंग एनसीसी के 23 कैडेटों को एनसीसी अधिकारी प्रकाश भगत के साथ दस दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर रानीबाग के लिए प्रधानाचार्य बीआर भारती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिविर में कैडेट अनुशासन के साथ अन्य विधाओं को सीखेंगे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी कैडेट को शुभकामनाएं दीं गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...