गंगापार, सितम्बर 25 -- विश्व नदी दिवस के अवसर पर प्रयाग पब्लिक स्कूल में 16 यूपी बटालियन एनसीसी, प्रयागराज के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 16 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नितिन झा एवं प्रशासनिक अधिकारी निशांत बरियार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने नदियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने नदी प्रदूषण, जल संरक्षण, प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग, जलस्रोतों की स्वच्छता और नदियों के संरक्षण में नागरिकों की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने कहा कि घरेलू कचरा, प्लास्टिक और अन्य प्रदूषक नदियों के जल को प्रभावित करते हैं, जिससे जलीय जीव-जंतुओं और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्...