मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- मुजफ्फरपुर। रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में सोमवार को एनसीसी में नए कैडेट के चयन के लिए दक्षता परीक्षा हुई। 36 सीटों के लिए चयन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत दौड़, पुश अप सहित अन्य शारीरिक परीक्षण लिए गए। परीक्षण का संचालन 2 बिहार बटालियन के स्टाफ सूबेदार रतन सिंह एवं संदीप सिंह ने किया। कॉलेज की सीटीओ डॉ. अंकिता सिंह के मार्गदर्शन में सभी कैडेट्स का चयन किया गया। उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन में रहने को प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...