बुलंदशहर, जून 6 -- नगर स्थित लारेंस एकेडमी विद्यालय में चल रहे 36 यू०पी० बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पाँचवें दिन कैडेट्स को पी०टी०, ड्रिल, फायरिंग के अभ्यास के साथ कैडिटों को गार्ड ऑफ ऑनर का अभ्यास कराया गया। एनसीसी कैडिटों को कैम्प के दौरान सिर्फ शारीरिक प्रशिक्षण ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी मजबूत बनाने के लिए कैम्प में कैडिटस के बीच चैस, और डिबेट प्रतियोगिता करायी गयी। इसके अलावा प्रशिक्षण शिविर में समाज में बढ़ते हुए डिजिटल काइम को ध्यान में रखकर उसके बारे में जागरूक करने के लिए साईबर काइम टीम बुलन्दशहर के सब इंस्पेक्टर पंकज चौधरी ने एनसीसी कैडिटो को साईबर काईम के विषय में विस्तार से समझाया और साईबर काईम से बचने के तरीके बताये। यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेट को साइबर क्राइम से बचने को दिया प्रशिक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की...