प्रयागराज, मार्च 19 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। एनसीसी कैडेट्स को ड्रोन का समग्र प्रशिक्षण देने के लिए नवाबगंज स्थित राम दुलारी बच्चू लाल जायसवाल पीजी कॉलेज में 12 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। 16 यूपी बटालियन एनसीसी प्रयागराज की ओर से आयोजित शिविर में 8 एनसीसी ग्रुप मुख्यालयों के सीनियर डिवीजन एवं सीनियर विंग के कैडेट्स भाग ले रहे हैं। शिविर के नौवें दिन एनसीसी ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर उपेंद्र सिंह कंदील ने शिविर का निरीक्षण किया। ग्रुप कमांडर ने कैडेट्स के ड्रोन फ्लाइंग का सजीव एवं प्रभावशाली प्रदर्शन को देखा। कैंप कमांडेंट कर्नल निशांत बरियार एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल योगेंद्र चिनवान के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...