रायबरेली, जून 8 -- रायबरेली। रायन इंटरनेशनल स्कूल के सीनियर डिवीजन एनसीसी के सात कैडेट्स सात से 16 जून तक एसडी पांडे मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग कर रहे हैं। एनसीसी प्रभारी अभिषेक द्विवेदी ने बताया कि शिविर के दौरान कैडेट्स को शस्त्र प्रशिक्षण, ड्रिल, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, मैप रीडिंग, एआई और राष्ट्रीय एकता जैसी जानकारी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...